Share this book with your friends

Rashtra Se Dhoka / राष्ट्र से धोखा Bharat Ko Dhoka Dene Waale Ek Siyaasi Kunbe Ki Kahani / भारत को धोखा देने वाले एक सियासी कुनबे की कहानी

Author Name: RVS MANI | Format: Paperback | Genre : History & Politics | Other Details

लेखक की पिछली पुस्तक में इस साज़िश का खुलासा किया गया था कि कैसे भारत में 'हिंदू आतंक' या भगवा आतंक' नाम से झूठ गढ़ा गया और दुष्प्रचार किया गया था। उपन्यास और संवाद शैली में लिखी 'राष्ट्र से धोखा' नामक इस पुस्तक में मुख्य चरित्र 'कल्याण' के माध्यम से उसके साथ होने वाले घटनाक्रमों और सामने आने वाली चुनौतियों के माध्यम से सरकार की आंतरिक कार्यशैली पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है। कल्याण इस बात का खुलासा करता है कि देश की खुफिया एजेंसियों द्वारा प्रमाणित महत्वपूर्ण जानकारी के साथ भी सरकार द्वारा हेरफेर किया जाता है और एक समुदाय विशेष के तुष्टिकरण के लिए दूसरे निर्दोष समुदाय को दोषी ठहराकर बड़ी सियासी साज़िश की जाती है। इस तरह के कृत्यों को केवल अल्पसंख्यकों को खुश करने और उन्हें विशेष  रूप से एक राजनीतिक दल का वोट बैंक बनाने अथवा बनाये रखने के लिए किया गया था।

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

आर. वी. एस. मणि (पूर्व अवर सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार)

रामास्वामी वेंकट सुब्रा मणि (आरवीएस मणि) भारत में अत्यधिक चर्चित इशरत जहां मामले को लेकर प्रमुख रूप से सुर्खियों रहने वाले व्यक्ति हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के रूप में, उन्होंने न्यायालय से नोटिस प्राप्त होने पर गुजरात उच्च न्यायालय के समक्ष तथ्यों को प्रस्तुत किया था। उनका ऐसा करना वर्ष 2009 में तत्कालीन सत्तासीन सियासी दल के अनुकूल नहीं था, हालांकि पूरा आंतरिक सुरक्षा प्रतिष्ठान उनके पीछे खड़ा था। 

आरवीएस मणि ने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि अर्जित की हैं और उन्होंने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से मानव संसाधन विकास विषय में स्नातकोत्तर भी किया है। साथ ही वे विधि विषय में स्नातकोत्तर भी हैं। मणि सिंगापुर इंस्टीट्यूट ऑफ आर्बिट्रेशन से आर्बिट्रेशन फेलो भी हैं। वे केंद्रीय सचिवालय सेवा के अधिकारी थे।

Read More...

Achievements

+9 more
View All