Share this book with your friends

Mann Ke Jeete, Jeet / मन के जीते, जीत हर पल, एक नया सवेरा

Author Name: Chandra Kant Saran | Format: Paperback | Genre : Poetry | Other Details

इस संग्रह की हर कविता में आपको अपने इर्द गिर्द के लोगों और घटनाओं का अहसास मिलेगा। उन अहसासों से सम्बन्धित भावनाओं में लीन होकर, सफलता और सुख प्राप्त करने की दिशा में छोटे-छोटे कदम उठाये जा सकते हैं।

हर रचना अनुभवों की जटिलताओं को झकझोर देती है। यह कई बार सीधे-सपाट तरह से, तो कई चौंकाने वाली  गहराई से, कुछ कहती है। हर बार, जीवन के प्रति नज़रिये में  एक नयापन मिलेगा।

सरलता से कही गयी इन कविताओं का मर्म, पाठकों को एक खूबसूरत व्यक्तित्व में ढालने के लिए कारगार हो सकता है। एक ऐसा व्यक्तित्व,  जिसमें स्नेह,  दयाभाव, आत्मविश्वास और साहस के साथ हर बात कहने और काम करने की कला की झलक मिलती है।

इन कविताओं में मन को सरल और सहज बनाये रखने के कई व्यवहारिक बातें कही गयी हैं, जो आपको हर पल एक नयी शुरुआत करने के लिए प्रेरित करती है।

आप किसी  समय भी,  किसी पृष्ठ को खोलें और अपने अंतर्मन की गहराइयों में गोता लगा लें। मन में एक जीत का अनुभव प्राप्त करें।

Read More...

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Sorry we are currently not available in your region. Alternatively you can purchase from our partners

Also Available On

चन्द्र कान्त शरण

प्रगाढ़ पारिवारिक सम्बन्धों से समृद्ध प्रदेश बिहार में, चन्द्र कान्त शरण, 72, का जन्म और पालन-पोषण।

कुछेक वर्ष भौतिकी में प्राध्यापन, फिर बैंक में पदाधिकारी। 35 वर्षों की बैंकिंग सेवा के बाद, एक औद्योगिक ग्रुप में कई वर्षों तक 'बिज़नेस नियंत्रण सलाहकार' रहा।

व्यावहारिक विज्ञान के प्रशिक्षण और बैंक की सुदृढ़ आंतरिक नियंत्रण प्रणाली ने शरण की कार्य शैली को मानव-केन्द्रित बनाया।

इस संग्रह में  मानव व्यवहार के विभिन्न पहलुओं पर लिखी कविताओं में हृदय से हृदय तक की सरल बातें, हर पल ताज़गी और एक नई संभावना का अहसास  दिलाना, शरण की लेखन-शैली दर्शाता है।

Read More...

Achievements

+8 more
View All